फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर काम करते समय लगा करंट, लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदीहार बाजार में बुधवार की दोपहर विद्युत पोल पर चढ़ा लाइनमैन अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने से करंट के झटके से नीचे गिर गया। पोल से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। शाम ट्रामा सेंटर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विद्युत उप केंद्र राजगढ़ से चार फीडरों के जरिए लगभग 150 गावों में बिजली की सप्लाई की जाती है। यहां मरम्मत के लिए निजी लाइनमैन रखे गए हैं। सोनभद्र जिले के विसहार गांव निवासी पंचू (47) पुत्र बुल्लूर भी लगभग 20 वर्ष से विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ पर दिहाड़ी लाइनमैन के तौर पर काम करता है। बुधवार की दोपहर में नदिहार गांव में विद्युत आपूर्ति खराब हो गयी थी। दिहाड़ी लाइनमैन पंचू शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। आरोप है कि तभी विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ से विद्युत सप्लाई चालू कर दी गयी। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर विद्युत पोल से नीचे गिर गया। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में झुलसे लाइनमैन को बेहोशी की हालत में सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत अत्यंत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अवर अभियंता पधारी सिंह ने बताया की हवाई करंट के चपेट में आकर लाइन मैन पोल से नीचे गिर गया था। उसे उपचार केलिए वाराणसी भेजा गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लगभग दो माह पहले इसी तरह की एक और घटना घटी थी। जिसमें लाइनमैन बबून्दर आज भी वाराणसी ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
राजगढ़ में घटना हुई है। पोल पर चढ़ने के लिए संविदा कर्मचारी ने शट डाउन लिया था। किन परिस्थितियों में करंट आ गया। यह चिंता करने वाली बात है। बैक करेंट आ गया या कोई और बात हुई। इसकी जांच के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें