मिर्जापुर। आदर्श नगर पंचायत कछवां के जलकर परिसर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में सोमवार को तेज आवाज के साथ धुआं निकलने लगा। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारी सुबह से ही ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत में जुटे रहे। तेज धूप और उमस के बावजूद कर्मचारी लगातार काम करते रहे। विद्युत विभाग के अभियंता हंसराज ने बताया कि कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मरम्मत होगी, बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट से कई वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई है। लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।