फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बिजली ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी अरविन्द कुमार सिंह पटेल (45) बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे। शनिवार को वाराणसी से आ रहे थे। शनिवार की देर रात पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे से घर की तरफ जाते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे ठेकेदार अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें