पड़री। दुबेपुर चौराहे के पास रविवार की शाम करीब चार बजे सड़क पार करते समय बसारी गांव निवासी वृद्ध को किसी वाहन सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दूबेपुर चौराहे के पास रविवार की शाम हरिशंकर पांडेय (85) सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगाें की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर पीएचसी पड़री पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजा विकास पांडेय ने बताया कि चाचा हरिशंकर पांडेय घर से बाल कटवाने के लिए निकले थे। इस बीच किसी वाहन के टक्कर से उनकी मौत हो गई। पड़री थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।