फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गेहूं लेकर उतर रहे वृद्ध की सीढ़ी से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव में रविवार दोपहर बारिश के दौरान छत से गेहूं उठाकर नीचे उतर रहे दुक्खू राम (61) सीढ़ी से गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने बताया कि पिता दुक्खू राम खेती-किसानी करते थे। रविवार को घर की छत पर गेहूं सुखाने के लिए रखा गया था। दोपहर ढाई बजे बारिश शुरू होने पर वह छत पर गेहूं को उठाने के लिए गए। सिर पर वह गेहूं लेकर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान पहली सीढ़ी पर पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें