चुनार। जंक्शन पर शुक्रवार को महानगरी एक्सप्रेस से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। पहचान कछवां थाना क्षेत्र के आहीं तिवारी केपूरा निवासी मणिशंकर त्रिपाठी (60) के रूप हुई। घटना के बाद जीआरपी ने उनके पास मिली पर्ची पर दर्ज नंबर के जरिए परिजनों को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचकर शिनाख्त किए। मणिशंकर महानगरी एक्सप्रेस के एस-5 कोच में चढ़े थे। ट्रेन चलने पर वह प्लेटफार्म की दूसरी ओर स्थित दरवाजे से नीचे गिर पड़े और मौत हो गई। उनके पास मिली पर्ची पर उनके बेटे रितेश का मोबाइल नंबर दर्ज था। जीआरपी ने उस नंबर पर संपर्क कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मणिशंकर मुंबई में रहते थे। वह घर में किसी को बताए बिना मुंबई जाने के लिए निकले थे। वह बीमार थे। जीआरपी चुनाव प्रभारी राम सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।