फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के कटका रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध रामउजागिर प्रजापति (65) निवासी उसरा शहीद पिंडरा, थाना फूलपुर की मौत हो गई। पिंडरा निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते रामउजागिर रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकल गए थे। इसके बाद सोमवार सुबह सूचना मिली कि कटका रेलवे ट्रैक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। हादसे में मौत हो गई। जीआरपी की सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें