राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरियां गांव के भगवानपुर बस्ती निवासी 55 वर्षीय मदन मोहन की वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के पुत्र का आरोप है कि गांव स्थित तेलियापुर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से देसी शराब बनाई जाती है। जहां सैकड़ों लोग प्रतिदिन शराब पीने जाते हैं। मंगलवार की शाम हमारे पिता ने भी अवैध कच्ची शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राजगढ़ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिए। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने भी अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की रात वाराणसी स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जहरीली शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग किया।