फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में बड़ी मां की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव में रविवार की देर रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी में युवक ने समझाने पहुंची अपनी वृद्ध बड़ी मां के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चुनार व थाना प्रभारी अदलहाट कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सतीश पुत्र स्व. बनवारी लाल जो अपने गांव में ही सब्जी का ठेला लगाता है। आरोप है कि रविवार की रात लगभग 10 बजे वह शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी से विवाद कर मारने पीटने लगा। इस बीच उसकी पत्नी अपने पिता को फोन कर बात करने लगी। उसका पति मोबाइल छीन कर अपने ससुर से कहा कि तुम आओगे तो तुम्हें काट डालूंगा। उसी बीच शोर शराब सुनकर उसके बड़े पिता का पुत्र सुरेश सामने आ गया। उसके पैर में कुल्हाड़ी से प्रहार किया। उसे हल्की चोटें आई और वह कमरे भागकर छिप गया। शोर सुनकर आरोपी सतीश की बड़ी मां चमेली देवी (62) पत्नी स्व. मुन्नी लाल सामने आ गई। तो उसने उसके दाहिने कनपटी पर कुल्हाड़ी से जोरदार प्रहार कर दिया। जिसके चलते वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी अदलहाट विजय कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय सहित उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। रात में ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चुनार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सतीश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
पत्नी से विवाद के दौरान युवक ने बड़ी मां के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गइै। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामानंद राय, सीओ चुनार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें