फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैर फिसलने से कुएं में गिरे आठ वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सोठिया कलां गांव में बुधवार को कुएं में गिरने से आठ वर्षीय आयुष की मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता पुत्र था।आयुष घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह पास स्थित कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक रीना सिंह ने बताया कि कुएं में गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत हुई है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें