फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली गिरने से बालिका समेत आठ लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार को बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन गांवों से आठ लोग झुलस कर अचेत हो गए। परिजनों ने सभी को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मतवार गांव के सरैहवा मजरा निवासी निवासी रेनू कोल (36) और कुशहवा मजरा निवासी मनीषा कोल (13) खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। उसी समय पास में बिजली गिरने से झुलस गईं। गुर्गी गांव निवासी श्याम कली (38), कविता (30) , रेनू (20) और गुलाब कली (65) घर के बरामदे में बैठी थीं। उसी दौरान गरज के साथ बिजली गिरी, जिससे झुलस कर सभी अचेत हो गईं।
बीरपुर गांव निवासी रविंद्र (28) और ममता (27) दोपहर के समय धान की रोपाई कर रही थीं। उसी समय खेत के पास बिजली गिरी, जिससे दोनों झुलस गए। रविंद्र के जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सभी आठ लोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें