फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डंपर ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। क्षेत्र के चील्ह चौराहा के पास बृहस्पतिवार की रात को डंपर ने ट्रक में टक्कर मारने के बाद एक दुकान से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल डंपर चालक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी दिलीप त्रिपाठी (45) बृहस्पतिवार की रात डंपर लेकर औराई की तरफ से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही चील्ह चौराहे के पास पहुंचा था कि आगे से जा रहे ट्रक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित दुकान में जा टकराया। टक्कर से दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस बुलाकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें