फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नए आलू की आवक से पुराने का भाव 10 रुपये किलो पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ठंड व कोहरे के बीच मंडियों में नया आलू की आवक बढ़ने से पुराने आलू का भाव दिन-प्रतिदिन गिर रहा है। इस सप्ताह अन्य सब्जियों के भाव कम होने से ग्राहकों को काफी राहत मिल रही है। शनिवार को घंटाघर, मुकेरी बाजार में स्थित मंडी में एक सप्ताह के अंतराल में सब्जियों के भाव काफी कम रहे। दुकानदार मंडियों में आवक बढ़ने व खपत कम होना बता रहे। दुकानदारों का कहना है कि खरमास लगने के बाद से ही सब्जियों के भाव में गिरावट शुरू हो गई। एक सप्ताह पहले बाजार में नया आलू 18 रुपये किलो बिक रहा था। इस समय 12 रुपये किलो पहुंच गया। बाजार में नया आलू के आते ही पुराने आलू को समोसा और चाट वालों को छोड़ कोई पूछ नहीं रहा। 14 रुपये बिकने वाला पुराना आलू 10 रुपये पहुंच गया है। इसी तरह हरा मटर 50 से 30 रुपये, प्याज 25 से 20 रुपये, टमाटर 60 से 50 रुपये, पालक 30 से 20 रुपये, गाजर 40 से 30 रुपये, लौकी 25 से 20 रुपये, कोहड़ा 40 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें