फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयल ग्रीसिंग न होने से रेगुलेटर के फाटक चैनल गेट में लगा हैंडिल मीस.

विज्ञापन
विज्ञापन
ेशरवां। बहुआर रेगुलेटर के फाटक चैनल का हैंडिल मिस होने से से गड़ई नदी में पानी बह रहा है। आयलिंग-ग्रिसिंग नहीं होने से फाटक जाम की खबर अमर उजाला ने 18 जुलाई को प्रकाशित किया था। इसके बाद अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने मौके पर जांच कर विभाग को रेगुलेटर की ऑयलिंग ग्रिसिंग का निर्देश दिया था। विभाग ने ऑयल ग्रीसिंग तो कराई, लेकिन गड़ई नदी पर बहुआर में लगे रेगुलेटर के दो फाटक जाम रह गए। नदी में अहरौरा जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़े दबाव से चैनल का हैंडिल मिस हो गया। जबकि बहुआर रेगुलेटर, पसही स्थित चंद्रप्रभा नदी में बने रेगुलेटर, भोकानाला में बने डोहरी और ईसुफपुर रेगुलेटर की आयल ग्रीसिंग का कार्य जून में ही हो जाना चाहिए था। इस संबंध में अहरौरा जलाशय पर तैनात अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि रेगुलेटर में लगे हैंडिल की मरम्मत के लिए बनारस से मिस्त्री को सूचना दी गई है। जल्द ही रेगुलेटर का मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें