रमजान, नवरात्र के बाद अब लग्न शुरू हो गया है। ऐसे में फलों के दाम में 15-20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। विवाह, तिलक व अन्य अवसरों के लिए फलों की टोकरियां सजाने में खरीदारी करने वालों की जेब ढीली हो रही है। फल कारोबारी बताते हैं कि बीते पंद्रह दिनों से सेब, संतरा और केला के दामों में तेजी आई है। पहले जहां फलों की टोकरियां पांच से छह सौ में सज जाती थीं वहीं अब एक हजार से 12 सौ में सज रही है। हालांकि, फलों के दामों में उछाल का एक कारण यह भी है कि भीषण गर्मी में मांग के अनुरुप फलों की आवक कम है। सिविल लाइंस निवासी फल विक्रेता राजू सोनकर का कहना है कि पंद्रह दिन पहले जहां संतरा 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था वहीं अब इसका दाम 20 रुपये बढ़कर 100 रुपये पहुंच गया है। संगमोहाल के फल व्यवसायी राजाराम का कहना है कि मांग के अनुरूप मंडियों में अंगूर, अनार, सेब की आवक न होने से इसके दामों में वृद्धि हो गई है। 150 से 160 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला सेब इन दिनों 180 रुपये प्रतिकिलो पार कर गया है।
फलों के दाम
फल 15 दिन पहले वर्तमान दर
सेब- 160 180
संतरा- 80 100
मौसमी- 50 60
अंगूर- 80 100
अनार- 120 160
केला- 40 60 (प्रति दर्जन)
पपीता- 40 50
नारियल पानी-50 80
आम- 150 100
नोट: सभी फलों के दाम प्रतिकिलो में है।