विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम रजनीश अग्रवाल।-संवाद।
- फोटो : ramban news
विंध्याचल। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल सोमवार की देर शाम विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। बताया कि विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव आठ नवंबर से होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचे। यहां स्टेशन अधीक्षक विमलेश सिंह से स्टेशन पर हो रहे कार्यों की जानकारी लेने के बाद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से रवाना हो गए।