फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिछले सप्ताह आंधी, तुफान के साथ बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसान उबरे नहीं कि बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई।विंध्याचल, चैत्र नवरात्र के नवमी पर शाम को हुई बूंदाबांदी को देखते हुए बारिश की आशंका देख बचेखुचे दुकानदार अपनी दुकानें बृहस्पतिवार को हीं समेट लिए। हलिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम धूल भरी आंधी और बूंदी बांदी से किसानों में मायूसी छा गई। खेतों में तैयार गेहूं ,चना, मटर, मसूर, अरहर के लिए चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि पिछले सप्ताह हुई बारिश और ओले से निजात नहीं मिली। फसल सूखने का इंतजार किया जा रहा है। यदि फिर बरसात हुई तो लागत भी निकालना मुश्किल हो जाएगा। बेमौसम बारिश से आम की फसलों के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आर. एस. सिंह व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रुप से बताया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम का रुख बदला हुआ है। दो दिनों के बीच कहीं - कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें