फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार से युवक के 10 किमी घसीटने से मौत मामले में चालक गया जेल

विज्ञापन
अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी चालक जिशान। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने भुईली खास के पास कार से स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद 10 किमी तक घसीटकर ले जाने से मौत मामले में आरोपी चालक जीशान का चालान कर जेल भेज दिया। चंदौली जिले के चकिया गनेशपुर निवासी धर्मेंद्र (25) जमालपुर के नौडिया गांव निवासी अपने जीजा जीजा राम भरोस (40) व बहन लक्ष्मिना (38) के साथ स्कूटी से मकदूमशाह बाबा मजार घूमने जा रहा था। स्कूटी रामभरोस चला रहे थे। वह अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव के पास पहुंचा था कि अदलहाट से शेरवां की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी लेकर भागने लगा तो धर्मेंद्र कार में फंस गया था। भागते समय कार सवार ने वहां कंबल वितरण के लिए खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इसे आठ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद कार सवार शेरवां की ओर भाग गए थे। 10 किमी तक शव घसीटते हुए चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के मझगवां गांव पहुंचे। घसीटने से स्कूटी सवार धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव अपने घर ले गए। मामले में थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि आरोपी कार चालक जीशान खान निवासी अमरपुर बटनोहिया थाना जैतपुरा वाराणसी पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें