फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के किरका मुहल्ले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद खेत की जोताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत से सटे करीब 20 फीट नीचे सुखनई नाले में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के मटिअउरा बस्ती निवासी नन्हे खां के पुत्र फरियाद खां अपना ट्रैक्टर लेकर किराए पर किरका सझिया बस्ती में खेत की जोताई कर रहे थे। दोपहर में खाना खाने के लिए खेत में ट्रैक्टर खड़ा कर दिए। उसी दौरान नेउरा बस्ती निवासी सलीम (23) पुत्र रमजान अली खेत में पहुंच गए। ट्रैक्टर में चाबी लगी होने से सलीम ट्रैक्टर चालू कर खेत की जुताई करने लगे। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत से सटे बीस फीट गहरे नाले में पलट गया। उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि ट्रैकर चालक की मौत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें