अदलहाट थाना क्षेत्र के टेड़ुआ बीरबाबा मंदिर के पास हादसे में मृत छब्बू पटेल की फाइल फोटो। स्रोत
अदलहाट। टेड़ुआ बीरबाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बरेंव गांव निवासी चालक छब्बू पटेल (31) की मौत हो गई।
वह अहरौरा के सलादपुर से भस्सी लादकर बुधवार की देर रात वाराणसी गया था। वहां से लौटते समय टेड़ुआ बीर बाबा मंदिर के पास पहुंचा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराया। इस कारण चालक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। दबने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना किया।
मृतक के भाई ज्वाला पटेल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक को कृष्ण पटेल व प्रिंस पटेल दो पुत्र है।
थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि चालक छब्बू पटेल की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई है।