फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ईट लदे ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान से पहले शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर चालक असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी धर्मेन्द्र कोल (20) पुत्र गंगाराम कोल जिगना से ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर मध्य प्रदेश जा रहा था। वह जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचा कि असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर से नीचे गिरकर वह पहिए के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर चालक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुट गई। मृत ट्रैक्टर चालक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। ट्रैक्टर-ट्राली मध्य प्रदेश के हनुमना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृत ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें