फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पार करते समय चालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। समसपुर गांव के सामने रविवार की सुबह गैलन में डीजल लेकर सड़क पार कर रहे चालक शिवपाल बिंद (48) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के ताला मैहर थाना क्षेत्र के विदुही खुर्द निवासी ट्रक चालक शिवपाल बिंद सतना से ट्रक पर सीमेंट लादकर वाराणसी के हरहुआ बाजार जा रहा था। सुबह साढ़े सात बजे समसपुर गांव के पहले ट्रक का डीजल खत्म हो गया। वह गैलन लेकर समसपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वहां से डीजल लेकर वापस आ रहा था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। पेट्रोल पंप कर्मियों ने पीछा करके ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। मृतक के भांजे ज्ञानेंद्र ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। एक पुत्र और पुत्री का विवाह हो चुका है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें