फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रचंड गर्मी में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के निकाय क्षेत्रों में इस प्रचंड गर्मी में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। नगर पालिका मिर्जापुर व चुनार में तो फिलहाल स्थिति काबू में है, लेकिन अहरौरा में स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहां कई वार्डों में तो पाइपलाइन ही नहीं है। कई जगहों पर लोग वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

जिले में चार निकाय हैं। इनमें से मिर्जापुर, अहरौरा व चुनार नगर पालिका तथा कछवां नगर पंचायत है। नगर पालिका मिर्जापुर क्षेत्र में रहने वालों के लिए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लीटर के हिसाब से 38 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि नलों के जरिए 28 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। शेष 10 एमएलडी पेयजल की व्यवस्था टैंकरों व हैंडपंपों आदि के माध्यम से की जा रही है। हालांकि नगर चंद्रदीपा, बसहीं व पुरानी दशमी वार्ड में पेयजल का संकट अब भी बना हुआ है। जलकल अभियंता सुधीर वर्मा ने बताया कि टांडा फाल के सूखने से समस्या हो सकती थी, लेकिन शास्त्री सेतु के पास बने इंटेक वेल से पानी मिलने से यह समस्या भी दूर हो गई है। नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उधर, चुनार नगर पालिका क्षेत्र के बाशिंदों के लिए कुल 32 ट्यूबवेलों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इनमें 18 बड़े व 14 छोटे मिनी ट्यूबवेल शामिल हैं। पेयजल की खपत प्रति व्यक्ति 90 से 130 लीटर प्रतिदिन की है, जबकि 120 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से जलापूर्ति की जा रही है। इस तरह से 48 लाख 10 हजार लीटर मांग की तुलना में 44 लाख 40 हजार लीटर पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन हो रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 5800 घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन लगे हुए हैं। पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है। यदि पेयजल से संबंधित कहीं कोई समस्या की जानकारी मिलती है तो तत्काल उसका समाधान कराया जाएगा।
उधर, नगर पालिका अहरौरा क्षेत्र में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। प्रचंड गर्मी में भी पहाड़ी निर्मलवा क्षेत्र तक जलापूर्ति की पाइप लाइन का विस्तार नहीं कराया गया है। वहां आज भी टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है। यही नहीं, नगर पालिका क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बसे मेहंदीपुर, कजाकपुर व घमहापुर इलाके की आबादी राजमार्ग बनने के बाद से ही अलग-थलग पड़ गई है। इन क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाने का प्रयास तक नहीं किया गया। इन इलाकों के लगभग चार हजार आबादी को पेयजल के लिए कनेक्शन तक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के लोग निजी संसाधनों से पानी की जरूरत किसी तरह से पूरी कर रहे हैं। अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 2011 की जनगणना के आधार पर 24963 है। प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल की आवश्यकता के हिसाब से नगर में 3370 केएलडी पेयजल की आपूर्ति होनी चाहिए। इसके बावजूद जलकल विभाग की तरफ से मात्र 735 केएलडी पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जो मांग का मात्र 22 प्रतिशत है। नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी का कहना है कि निकाय क्षेत्र की कुल आबादी को पेयजल मुहैया उपलब्ध कराने के लिए नौ ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इनसे आवश्यकता के अनुरूप पेयजल की आपूर्ति करा पाना कठिन है। नगर पालिका के कई इलाके अलग-थलग पड़े हुए हैं। जहां पाइप लाइन का विस्तार ही नहीं कराया जा सका है। इसके लिए बृहद कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप सभी को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें