फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एमबीबीएस हैं डॉ. ज्योति, पहली बार लड़ेंगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में सपा प्रत्याशी घोषित की गईं ज्योति बिंद ने मुंबई के डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। वे पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगी। उनका कहना है कि राजनीति विरासत में मिली है। चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है। पिता रमेश बिंद कई बार विधायक रह चुके हैं। भदोही के सांसद भी रहे हैं।
विज्ञापन


सपा ने ज्योति बिंद को मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को ही प्रत्याशी घोषित किया। ज्योति ने टिकट मिलने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। साथ ही पिता का आशीर्वाद लेकर बृहस्पतिवार से ही चुनाव प्रचार में जुटने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मझवां की जनता से उनका पुराना रिश्ता है। पिता रमेश बिंद इस सीट से विधायक रह चुके हैं। इसलिए कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव में ही बदलाव के संकेत मिल गए थे। उपचुनाव में सपा का प्रदर्शन अच्छा होने वाला है। ज्योति बिंद ने इंटर तक की पढ़ाई लखनऊ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें