असिस्टेंट प्रोफेसर इंद्रजीत सिंह।- सोशल मीडिया।
- फोटो : Archive
। जमालपुर ब्लॉक के बहुआर गांव निवासी किसान धर्मराज सिंह के पुत्र डॉ. इंद्रजीत सिंह का चयन उत्तर प्रदेश के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। वर्तमान में वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. इंद्रजीत सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय तथा एमटेक एवं पीएचडी दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। चयन की सूचना मिलते ही बहुआर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वह आईईटी, लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करेंगे या गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।