मिर्जापुर। शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक से बाहर निकलते ही अचानक चक्कर खाकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) बेहोश होकर गिर पड़े। डीपीआरओ के गिरते ही कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान ही जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र पाल चक्कर आ रहा था। बैठक समाप्त होने पर जैसे ही वे बाहर निकले, चक्कर खाकर गिर पड़े। डीपीआरओ के गिरते ही आसपास मौजूद अधिकारी, कर्मचारी दौड़ पड़े। डीपीआरओ का पूरा शरीर जल रहा था। तेज बुखार के बावजूद बैठक में शामिल रहे। मौके पर मौजूद अधिकारियों के सहयोग से उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि जिला पंचायत राज अधिकारी पिछले तीन-चार दिनों से बुखार से पीड़ित ते। दो अक्तूबर की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में गए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।