फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। प्रयागराज जनपद स्थित जादोपुर गांव निवासी राजकुमार ने मंगलवार देर रात हलिया थाना क्षेत्र के केड़वर गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी बहन प्रीती की शादी हलिया थाना क्षेत्र के केड़वर गांव में कमलेश कुमार के साथ की गई थी। एक लाख रुपये नगद की मांग को लेकर ससुर ददई, सास, जेठ राजकुमार, पति प्रताड़ित करते थे। बीती 22 मई की रात को दहेज के लिए प्रीती की गला रेत कर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें