फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति समेत आठ पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार की रत को पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चंद्रगढ़ निवासी रामकरन की पुत्री गुलाब कली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि सन 2015 में प्रयागराज जिले के कोरांव थानांतर्गत अमिलिया गांव निवासी सर्वेश के साथ उसकी शादी हुई थी। लेकिन बाद में उसके पति ने बिना तलाक दिए ही अपनी दूसरी शादी कर ली। गुलाबकली ने आरोप लगाया है कि उसके पति सर्वेश, ससुर भाईलाल, सास रामकली, जेठ रमेश, जेठानी रामरती, देवर कमलेश व कोरांव थाना क्षेत्र के ही उमरी गांव निवासी ननद रेशमाव उसके पति रामललित ने दो वर्ष पहले दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। तभी से वह अपने बच्चों के साथ मायके में रहकर गुजर-बसर कर रही है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता की नामजद तहरीर पर उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें