मिर्जापुर। ठंड में कोहरे के चलते ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। मिर्जापुर स्टेशन पर रुकने वाली डाउन लाइन की प्रमुख ट्रेनें छह से सात घंटे देरी से चल रही हैं। पिछले दो सप्ताह से ट्रेनें देर से चल रही हैं। कोहरा न होने पर ट्रेनों की लेट लतीफी कम रहती है, पर इन दिनों कोहरा होने से ट्रेनें छह से सात घंटे देरी से चल रही हैं। ज्यादातर दिल्ली रूट की ट्रेन देरी से चल रही हैं। उसमें भी डाउन लाइन की ट्रेन देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। इस कारण यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर समय काटना पड़ रहा है। मिर्जापुर पर मगध एक्सप्रेस के आने का समय सुबह सात बजकर 40 मिनट है। जो छह घंटे देरी से मिर्जापुर स्टेशन पहुंची। से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के आने का समय सुबह आठ बजे है। जो साढ़े छह घंटा देरी से पहुंची। ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस के आने का समय सुबह नौ बजे है। यह सात घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। इस कारण स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura