मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को लगातार छठवें दिन भी मिर्जापुर डोनर क्लब के सदस्यों ने रक्तदान किया। क्लब के सदस्य राजेश कुमार कसेरा व विष्णु रस्तोगी ने सोशल डिस्टेंसिंग और लाकडाउन का पालन करते हुए ब्लड बैंक रक्तदान किया। क्लब के संचालक कृष्णानन्द हैहयवंशी ने बताया कि रक्तदान करने का इससे सुनहरा अवसर नहीं मिलेगा। आपका दिया हुआ एक युनिट रक्त किसी को जीवन दे सकता है। ब्लड बैंक जनसम्पर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने कहा कि इस समय कोई भी रक्तदान शिविर आयोजित नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई। आये दिन मरीजों को ब्लड की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जो रक्तदाता ऑफिस या दुकान में खुले रहने के चलते व्यस्तता के कारण रक्तदान नहीं कर पाते थे, वो इस समय लाकडाउन में बारी- बारी से आकर रक्तदान कर सकते है।