प्रशासनिक भवन में मां विंध्यवासिनी की दानपेटी के धन की गिनती करते राजस्व कर्मचारी।
- फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दो दान पात्रों को सोमवार को खोलकर चढ़ावे की गिनती कराई गई। तहसीलदार सदर ओपी पांडेय की देखरेख में प्रशासनिक भवन में वीडियो फोटोग्राफी व गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न की गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई नोटों की गिनती देर शाम तक चलती रही। गिनती के दौरान दान पात्रों से बीस लाख, 80 हजार, पांच सौ 60 रुपये प्राप्त हुए जिसे विंध्य विकास परिषद अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा किया गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, कैशियर धनेश्वर तिवारी, विजय शंकर दुबे, हरेंद्र कुमार दुबे, सुभाष चंद्र शुक्ला, शिव कुमार चौरसिया, राम सागर मिश्र, अरुण कुमार तिवारी, महबूब आलम, सरफराज अहमद आदि सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।