फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संवेदनशील स्थल पर कार्य के प्रति सजग रहें डॉक्टर और नर्स

विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय छानबे का निरीक्षण करती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, स्रोत सोशल म
विज्ञापन
मिर्जापुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने रविवार को जिले में विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कीं। सीएचसी विंध्याचल का निरीक्षण कर डॉक्टर और नर्स से कहा कि वे संवेदनशील स्थल पर कार्य के प्रति सजग रहें। उपाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों का हाल चाल जाना। उनको उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दीं। सीएचसी विंध्याचल में उचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों से प्रबंध सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वह आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुर में जागरूकता, गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय छानबे के निरीक्षण में बच्चियों से शिक्षा, भोजन की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन भी किए। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, मिशन शक्ति कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू यादव, वन स्टाफ सेंटर से केंद्र प्रबंधक पूजा मौर्य तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें