फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सोशल मीडिया पर डॉक्टर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खटखरिया में कार्यरत डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस आपत्ति जताते हुए राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद राजगढ़ प्रखंड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर हिंदू संगठन काफी उत्साहित हैं। रविंद्र ने मंगलवार को राजगढ़ थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खटखरिया में तैनात डॉक्टर अजित केशरवानी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 22 जनवरी को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की है। राजगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें