फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसंडी को डीएम ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में नहीं आने तथा आयुष्मान कार्ड का कार्य ठीक ढंग से नहीं किए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसंडी को कड़ी चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कोन और पटेहरा कला विकास खंड में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारी को कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा, विकास खंडवार आयोजित होने वाली बैठकों, शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण, जननी सुरक्षा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के भुगतान आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अपने केंद्रों से संबंधित क्षेत्रों में संचालित विभागीय योजनाओं काे निर्धारित समय में पूरा कराने का भी निर्देश दिया। अंधता निवारण योजना के संबंध में जिलाधिकारी ने जरूरतमंद पात्र लोगों को चश्मा वितरित कराने के साथ ही विकास खंड स्तर पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को अंधता से से बचाव के प्रति जागरूक करने की भी हिदायत दी।
उन्होंने अधिकारियों को मंत्रा एप पर नियमानुसार डिलीवरी की प्रगति की फीडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा सीएमओ को आयुष्मान कार्ड, मंत्रा एप पर फीडिंग की प्रगति आदि की समीक्षा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी डाॅक्टर संवेदनशील होकर अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों का इलाज करें। इस दौरान 102 व 108 एंबुलेंस की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें