फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नामांकन के लिए निर्धारित स्थल कलेक्ट्रेट परिसर, कचहरी परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नामांकन सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी में लगाए गए पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशी एवं प्रस्तावकों के अतिरिक्त अन्य कोई बाहरी व्यक्ति नामांकन केन्द्र पर प्रवेश न करें। नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। नामांकन केन्द्र के अन्दर जाने से पूर्व ड्यूटी में मुस्तैद रह कर सभी की विधिवत चेकिंग कर अन्दर जाने दिया जाए। इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा, निरीक्षक एलआइयू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें