फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव पर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सूची के अंतिम प्रकाशन में सहयोग भी मांगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 31 अक्टूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया है। अब एक से सात नवंबर लोगों से दावे तथा आपत्तियां मांगी जा रही हैं। दावा व आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ की तैनाती की गई है। सभी बीएलओ को अनंतिम सूची उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने दावों तथा आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में मौजूद अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अनंतिम मतदाता सूची के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मिर्जापुर के 38 वार्डों में 71 मतदान केंद्रों में 243 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अनंतिम सूची में 228069 मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद चुनार के 25 वार्डों में 16 मतदान केंद्रों में 48 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनार नगर पालिका के अनंतिम सूची में 34156 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। नगर पालिका परिषद अहरौरा के 25 वार्डों में नौ मतदान केंद्रों में 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अहरौरा के अनंतिम सूची में 20049 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। नगर पंचायत कछवां के 12 वार्डों में तीन मतदान केंद्रों में 16 मतदेय स्थल बनो गए हैं। कछवां की अनंतिम सूची में 14595 मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
इस तरह से चारों नगर पालिकाओं और नगर पंचायत को मिलाकर कुल 100 वार्डों में 99 मतदान केंद्रों में 332 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन निकायों की प्रकाशित अनंतिम सूची में कुल 296869 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह, चुनार नीरज पटेल, तहसीलदार मड़िहान के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें