फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ियों को डीएम ने दिलाया किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के दो होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के प्रयास पर खेल विभाग से किट वितरित किया गया। दोनों को शनिवार को खेल अधिकारी ने स्पोर्ट्स किट दिया। जिले के दिव्यांग खिलाड़ी ओझला पुल शशांक गुप्ता व साधवाड़ा गली जगदीप सिंह का चयन ओडिशा में 19 व 20 अप्रैल को होने वाले व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन हुआ था। जिले के दोनों खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में चयन पूर्व के प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी से स्पोर्ट्स किट की मांग की थी। जिलाधिकारी के प्रयास के बाद शनिवार को जसोहर ग्राउंड पर खेल अधिकारी ने स्पोर्ट किट उपलब्ध कराई। स्पोर्ट किट मिलने पर दोनों खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें