मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जिला अस्पताल स्थित ट्रामासेंटर के नवीन भवन में कोविड-19 एल-3 अस्पताल के लिये निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड एल-3 की सुविधा सुनिश्चित कराने एवं उसके संबंध में यथा बेड, आईसीयू, आक्सीजन, वेंटीलेटर एवं अन्य उपकरणों के संबंध में डॉ. ओपी तिवारी के साथ चर्चा की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि एल-3 के लिये 10 बेड आईसीयू एवं 30 सामान्य बेड कुल 40 बेड के लिये तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने एल-3 के लिये प्राप्त बेड व अन्य उपकरणों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल के अलावा अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।