मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने गुरुवार को बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के गोदाम में रखी पुस्तकों का निरीक्षण किया। बताया गया कि पुस्तकें अभी दो तीन दिन पूर्व ही आई हैं। इनको विभाग के ब्लाक कार्यालयों पर भेजा जाएगा। वहां से विद्यालय खुलने पर विद्यालयों में पहुंचाया जाएगा। बताया गया कि अभी कक्षा एक व कक्षा तीन की एक लाख 23 हजार पुस्तकें आई हैं। अन्य कक्षाओं की पुस्तकें आना अभी शेष हैं। डीएम ने कहा कि पुस्तकों को सुरक्षित रूप से बच्चों तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह व अन्य थे।