मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ई-आफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-आफिस प्रणाली से काम करने में सहूलियत होगी। साथ ही डिजिटल रिकाॅर्ड को भी सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि ई-आफिस पेपर लेस होने के साथ ही सभी प्रपत्र ऑनलाइन हो जाने से उनमें त्रुटियों की आशंका भी समाप्त होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व कार्यालयों में ई-आफिस प्रणाली लागू की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर कठिनाई पैदा होने पर एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा ई-डिस्ट्रिक मैनेजर से संपर्क कर उसका समाधान करा सकते हैं। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम सत्य प्रकाश सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।