फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर की DM एक्शन में: पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश, ग्राम प्रधान ने की थी शिकायत

Sat, 06 Jul 2024 09:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले की डीएम प्रियंका निरंजन ने पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई उन्होंने ग्राम प्रधान की शिकायत पर की है। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर ब्लॉक में निरीक्षण पर आईं जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान की शिकायत पर एक पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान जुड़ई ने पूर्व सचिव पर अभिलेख न दिए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर खुले में शौच को लेकर नराजगी जताई। कहा कि जमालपुर में अपेक्षा के अनुरूप सुधार नहीं है। उन्होंने कहा आज भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा जिस गांव में सफाईकर्मी नहीं आते प्रधान उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उनके पेरोल पर हस्ताक्षर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें