जमालपुर ब्लॉक में निरीक्षण पर आईं जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान की शिकायत पर एक पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान जुड़ई ने पूर्व सचिव पर अभिलेख न दिए जाने का आरोप लगाया था।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर खुले में शौच को लेकर नराजगी जताई। कहा कि जमालपुर में अपेक्षा के अनुरूप सुधार नहीं है। उन्होंने कहा आज भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा जिस गांव में सफाईकर्मी नहीं आते प्रधान उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उनके पेरोल पर हस्ताक्षर न करें।