फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में संभावित कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पहाड़ी ब्लाॅक के गोपालपुर में निरीक्षण तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभा स्थल, हेलीपैड, वाहनों की पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए हिनौती, टोंगा के चांदलेवा के बाद शनिवार को गोपालपुर में सभा स्थल के लिए जमीन देखी गई। सभा स्थल पर तैयारियों में कोई कमी न रहे, इसके लिए पहाड़ी ब्लॉक में तीन स्थानों पर जगह देखी गई। पहले मुख्यमंत्री का नौ सितंबर को आनने का कार्यक्रकम प्रस्तावित था। इसको देखते हुए चांदलेवा में हेलीपैड आदि का काम शुरू कराया गया। इस बीच कार्यक्रम स्थगित हो गया। अब एक बार फिर पहाड़ी ब्लॉक में ही मुख्यमंत्री के सभा के लिए गोपालपुर में जमीन देखने के साथ ही अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बीडीओ मुनीश सिंह ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी ने सभा के लिए जमीन देखी और जरूरी दिशानिर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें