फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया कोविड- 19 एल वन अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को विंध्याचल स्थित कोविड-19 एल-01 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके तिवारी से अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी पाप्त की। जिलाधिकारी ने एसीएमओ को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर व वाडों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था, लोगों के पानी पीने के लिये बाल्टी, शौचालयों की सफाई, की व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि मरीजों की जांच के लिये जो भी चिकित्सक आये, पहले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को जानकारी दें, तत्पश्चात मरीजों को जांच के लिये जाय। कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये देय सुविधा समय से उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें