फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व अन्य अधिकारियों ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन पर 14 व 15 मई को प्रवासी श्रमिकों को लेकर जनपद में पहुंचने वाली श्रमिक ट्रेन से आने वाले श्रमिकों के लिए स्टेशन पर व्यवस्थाओं का डीएम सुशील कुमार पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ जाकर व्यवस्थाओं के बारे में निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि उप्र सरकार से सम्भावित ट्रेनों की अनुमति मांगी है जिसमें अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में आने वाली ट्रेनों की संख्या तीन बतायी गयी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर यह तैयारी की जा रही है कि आने वाले श्रमिकों को सुरक्षित उतारा जाये और उन्हें जिस भी जनपद के लोग हैं, उन्हें बसों में बैठा कर रवाना किया जायेगा। इसकी सूचना संकलित कर संबंधित जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी श्रमिक आयेगें उनके लिये सभी व्यवस्थायें सुनिश्चत कर ली गयी है। किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। लोगों को उनके गृह जनपद व घरों को भेजने के लिये पर्याप्त मात्रा में बसों की व्यवस्था कर ली गयी है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुरेंद्र बहादुर सिंह के अलावा रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें