फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित हरसिंहपुर व मल्लेपुर गांव का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बृहस्पतिवार को कोन विकास खंड के बाढ़ प्रभावित गांव हरसिंहपुर व मल्लेपुर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित गांव के लेखपाल व अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान पर नजर रखते हुए तत्काल सर्वे सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत से संबंधित व्यवस्था के लिए तैयारियां पूरी रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने सदर तहसील अंतर्गत ग्राम भटौली में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ चौकियों का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव की वर्तमान स्थिति, कटान आदि के बारे में ग्रामीणों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तहसील सदर के हरसिंहपुर एवं भटौली गांव में अभी तक केवल आवागमन बाधित हुआ है। ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए दो नावों की व्यवस्था कर संचालित की जा रही हैं। इसी प्रकार तहसील चुनार अंतर्गत टम्मलगंज एव जमालपुर माफी गांव में आवागमन बाधित हुआ है। वहां ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए चार नावों की व्यवस्था की गई है। उन्होेंने बताया कि सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं।
उधर, जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों का दौरान कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने जलालपुर नकहरा, धरम्मरपुर, गांगपुर आदि गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो गांव के करीब स्थित बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मी को उससे अवगत कराएं, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से ज्यादा प्रभावित इलाकों में नाव का संचालन कराया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक अन्य इलाकों में भी नाव संचालन की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें