मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कनकसराय में स्थापित विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय होना अच्छी बात है। इसकी स्थापना से सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। इस दौरान एक निजी बैंक के स्टेट हेड मनीष टंडन ने बताया कि जनपद के 20 स्कूलों में इसके लिए काम हो रहा है। इस दौरान बीएसए गौतम प्रसाद, खंड शिक्षाधिकारी राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक जन्मेजय नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।