फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के नए भवन पहुंचे मंडलायुक्त व डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला व डीएम सुशील कुमार पटेल ने गुरुवार को महिला अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया। अस्पताल में स्थापित 100 बेड एमसीएस विंग भवन में संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान, औषधि कक्ष, प्रयोगशाला का सामान्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपस्थित अधिकारियों ने चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी व अस्पताल के संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें