फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: अचानक तबीयत खराब होने 45 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए जिला पंचायत राज्य अधिकारी, मचा कोहराम

Thu, 09 Nov 2023 12:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

रात में अचानक जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेन्द्र (53)की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उनकी पत्नी रेखा देवी ने अर्दली अशोक कुमार को फोन पर सूचना दी। रात को पहुंचे अर्दली ने अन्य लोगों की मदद से डीपीआरओ को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Mirzapur: अचानक तबीयत खराब होने 45 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए जिला पंचायत राज्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक तबीयत खराब होने से जिले में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र पाल का निधन हो गया। उनके शव को लखनऊ स्थित उनके आवास ले जाया गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार के  बृहस्पतिवार की रात 1:00 बजे अचानक जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेन्द्र (53)की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उनकी पत्नी रेखा देवी ने अर्दली अशोक कुमार को फोन पर सूचना दी। रात को पहुंचे अर्दली ने अन्य लोगों की मदद से डीपीआरओ को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निधन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित अन्य अधिकारी अस्पताल में जुट गए। जिला पंचायत राज्य अधिकारी के शव को लखनऊ स्थित उनके आवास ले जाया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। तबीयत खराब होने पर वे रात साढ़े दस बजे अस्पताल गए थे। दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर वापस आ गए थे। देर रात फिर तबीयत खराब हो गई। वे हरदोई के मूल निवासी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें