फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिलाधिकारी ने किया चुनार किले का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को चुनार दुर्ग स्थित डाक बंगले में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर पर्यटन, उद्योग व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रबुद्धजनों ने जिलाधिकारी को दुर्ग की ऐतिहासिकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने पर्यटन एवं स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए संभावनाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दुर्ग में भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने दुर्ग में स्थित रानी सोनवा का मंडप, काल कोठरी, योगी भर्तृहरि नाथ की समाधि, विशालकाय बाउली आदि का अवलोकन किया। साथ ही उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सोनवा मंडप को सुसज्जित करने, दुर्ग के ऊपरी भाग पर एक बड़ा ध्वज लगाने के लिए भी स्थान देखा। इसके बाद जिलाधिकारी ने लाइट एंड साउंड के माध्यम से दुर्ग की ऐतिहासिकता को बताने व दिखाने के लिए प्रवेश द्वार व आस-पास स्थान देखा। साथ ही कार्यक्रमों के लिए उस स्थान को उपयुक्त पाया। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार को लाइट एंड साउंड की व्यवस्था के लिए संबंधित लोगों से बात कर स्थान दिखाने और उसकी मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी दुर्ग के निरीक्षण के बाद किला स्थित गंगा घाट देखने पहुंचीं। यहां उन्होंने गंगा आरती के भव्य आयोजन के संबंध में अधिकारियों व प्रबुद्धजनों से चर्चा की। जिलाधिकारी ने पक्के घाट के निर्माण के लिए मौके पर मौके अधिकारी से प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन के साथ ही चुनार के पाटरी व अन्य हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक कर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला, एसडीएम नवनीत सेहरा, नायब तहसीलदार अरुण यादव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार, मेजर कृपा शंकर सिंह, सुरेंद्र मिश्र अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें